पंजाब शिक्षा क्रांति : ब्रम शंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में 46 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 Dariya News
होशियारपुर 31-May-2025
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने पंजाब शिक्षा क्रांति प्रोग्राम के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल मोचपुर में 6 लाख रुपए तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 40 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के शिक्षा ढांचे में मजबूती आएगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।
विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सुधार और विकास ही हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराकर बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं समय पर पूरी की जाएं ताकि छात्रों को लाभ तुरंत मिल सके।
विधायक ने सभी शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से मिलकर शिक्षा क्रांति को सफल बनाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के विकास कार्य शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगे और बच्चों के भविष्य को संवारने में मददगार साबित होंगे।
इस अवसर पर सरपंच निशा रानी, सरपंच रेशम सिंह बसी अली खां, बलजीत कौर, कुलविंदर कौर, हरजीत कौर, गोपी, राम सिंह, विजय कुमार, प्रिंसिपल राकेश कुमार, अजमेर सिंह, विवेक सेती, सरपंच जहानखेला कुलदीप कुमार, बाल कृष्ण, बलविंदर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।