5 Dariya News

नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की

5 Dariya News

पटना 30-May-2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना हवाई अड्डे पर प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, "उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: "पटना हवाई अड्डे पर, प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"