5 Dariya News

घरौण्डा मे बढ रहे क्राईम से लोग चिन्तित

पी डब्लयू डी रेस्ट हाउस के वीआईपी रूम में दुराचार,क्या है लाल बत्ती की गाडी का रहस्य

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा 10-May-2014

एक दिन पहले सरेआम दिन दहाडे कार से एक व्यक्ति के दो लाख रूपये उडा लिए, दो दिन पहले तेलू कालोनी मे चोरी और गत दिवस सरकारी रेस्ट हाऊस पर महिला से दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र वासीयों की चिन्ता बढना स्वाभविक है। इस तरह की घटनाओं से लोग अपने आपको असुरक्षित महसुस करने लगे हैं। ओर भी कई छुटपुट घटनाएं जो अखबारों की सुर्खियां नही बन पाती।गत दिन रेस्ट हाऊस पर महिला से हुए दुराचार की घटना आज जन जन की जुबान पर है

पति की नौकरी का झांसा देकर किया दुराचार-

एक विवाहिता के पति को नौकरी लगाने का झांसा देकर वीरवार शाम को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के वीआईवी रूम में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

शिकायत की-

पानीपत के गांव बांध की रहने वाली महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि कष्ट निवारण समिति की एक महिला नेत्री ने रोहतक के रहने वाले एक व्यक्ति से कई दिन पहले मुलाकात कराई थी। उस व्यक्ति ने उसके पति को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था। वीरवार शाम को आरोपी ने उसके पति के सभी कागजातों सहित घरौण्डा में मिलने के लिए कहा। 

मंत्री का भतीजा बताकर झांसे मे फंसाया-

महिला के अनुसार उस व्यक्ति ने खुद को किसी बड़े मंत्री का भतीजा बताकर उन्हें झांसे में फंसाया। विवाहिता अपने पति के कागजात लेकर घरौंडा के रेलवे रोड पर पहुंची। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी।

लाल बत्ती वाली गाडी का प्रयोग-

बताया जाता है कि गाड़ी पर लाल बत्ती लगी थी। आरोपी उस महिला को घरौंडा रेस्ट हाउस पर किसी व्यक्ति से मिलवाने के लिए गाड़ी में बैठा कर ले गया। विवाहिता को वीआईपी रूम में बैठाकर व्यक्ति बाहर पानी लेने के लिए चला गया और वापस आने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया और मुंह बंद करके उसके साथ दुराचार किया। पीडि़त महिला किसी प्रकार से उसके चुंगल से छूटी और शोर मचाया। वह आरोपी महिला को रेस्ट हाउस पर छोड़कर फरार हो गया। लाल बत्ती की गाडी किसकी थी यह अभी तक रहस्य बना है। महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने महिला के बयान पर एक व्यक्ति पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

घरौंडा थाना के एसआई ईश्वर सिंह ने बताया 

कि पानीपत की रहने वाली महिला के साथ रोहतक के रहने वाले पवन कुमार के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

एसडीओ ने चपडासी को फोन पर दिये कमरा खोलने के आदेश-

एसडीओ के एक फोन पर चपडासी ने कमरा खोल दिया  लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पर महिला के साथ हुए दुराचार के मामले में डीएसपी राजकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की। पुलिस ने सुईट नंबर दो को सील कर दिया है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए दो पुलिस टीमों का गठन कर दिया है। 

रजिस्टर मे आने वाले की एंट्री नही, मामला गम्भीर-

वीरवार शाम को रेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर में किसी वीआईपी का नाम दर्ज नहीं है, जिससे मामला काफी पेचिदा होता नजर आ रहा है कि किस प्रकार महिला व आरोपी रेस्ट हाउस में पहुंचे और किस प्रकार सुईट नंबर दो खोला गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिना एंट्री के विश्राम गृह का कोई कमरा खुल नहीं सकता, इसलिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। 

अधिकारी बात करने को तैयार नही-

जब लोक निर्माण अधिकारियों से बातचीत करना चाही तो किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया। कई अधिकारियों के तो मोबाइल फोन बंद आए। रेस्ट हाउस के चौकीदार फतेह सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद एक लालबत्ती की गाड़ी रेस्ट हाउस पर पहुंची और एसडीओ का फोन आया था कि कमरा खोल दो। एसडीओ के आदेश पर कमरा खोला गया। शुक्रवार दोपहर बाद डीएसपी राजकुमार शर्मा व थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ रेस्ट हाउस पहुंचे। पुलिस ने सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। 

दो टीमो का गठन-. राजकुमार शर्मा ए डीएसपी

रेस्ट हाउस पर महिला के साथ हुए दुराचार के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकडऩे के लिए दो टीमों को गठन कर दिया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। रेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। . 

एसडीओ की भूमिका सन्देहात्मक-

पी डब्लयू डी विभाग के एस डी ओ की भूमिका पर प्रश्र विन्ह लग गया है जब एस डी ओ ने चपडासी को कमरा खोलने के आदेश दिये तो यहां रजिस्टर मे एंट्री के आदेश क्यों नही दिये गये । एस डी ओ इस बात की पुष्टि क्यों नही कि आने वाले वी आई पी कौन है। चर्चा है कि क्या एस डी ओ आने वाले को पहले से जानते है जिस कारण सरकारी औपचारीकताएं पूरी नही की गई। या चपडासी को एंट्री करने से रोका गया था। इस तरह की कई चर्चाओ का बाजार आज यहां गर्म रहा।

घरौण्डा रेस्ट हाऊस पर आना सन्देहात्मक-

चल रहे मामले मे आरोपी,पीडित महिला,कष्टनिवारण समिति की नेत्री सभी घरौण्डा से बाहर के हैं।  फिर इस घटना को यहां सरकारी रेस्ट हाऊस पर घटित होना कही न कही सन्देह की स्थिति पैदा करता है। वो भी इस घृणित कार्य के लिए सरकारी जगह का चुनना। इस का खुलाशा तो जांच के बाद ही हो सकेगा। कि किस के इशारे पर महिला को घरौण्डा रेस्ट हाऊस बुलाया गया था। ओर बिना एंट्री के कमरा खोल दिया गया था।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भडके-

मामले को लेकर भडके आप कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका दुराचार की घटना घटने के बाद आप कार्यकर्ता रेस्ट हाउस पर पहुंचे और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व जगपाल सिंह शेखपुरा कर रहे थे। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने व आरोपी की सजा देने की मांग की।