जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की गई नशा मुक्ति यात्राएं
5 Dariya News
होशियारपुर 22-May-2025
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे हेतु चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति यात्राओं का आयोजन किया गया। इन यात्राओं में स्थानीय विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में बसी नौ, मुगलपुरा व कक्कों में जागरूकता रैली आयोजित की गई। चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल एवं विधायक डॉ. इशांक ने बडियाल, हरखोवाल, भटराना धीगनगढ़ में यात्राओं का नेतृत्व किया।
गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बिलड़ों, सलेमपुर व रामपुर में जागरूकता अभियान चलाया। होशियारपुर में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में बूथगढ़, रामकालोनी कैंप व छावनी कलां में रैली निकाली गई। उड़मुड़ टांडा विधानसभा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने पट्टी तलवंडी सल्लां, तलवंडी डड्डियां व सहबाजपुर में जागरूकता अभियान चलाया।
दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने बाजवा, उडरा व बंगालीपुर में नशा विरोधी यात्राओं का आयोजन किया। मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में हलका इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी ने भालोवाल, रैली व दगन में रैली का संचालन किया। इस अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि नशे से मुक्त पंजाब ही एक उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।
समाज को नशे की लत से बचाने के लिए सरकार और आम जनता को मिलकर सक्रिय भागीदारी निभानी होगी