युद्ध नशों के विरुद्ध - नशा मुक्ति यात्रा अभियान के तहत जिले में जागरूकता यात्राएं आयोजित
नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज के सभी वर्गों ने उठाई आवाज
5 Dariya News
होशियारपुर 19-May-2025
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत सोमवार को होशियारपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति यात्राओं का आयोजन किया गया। इन यात्राओं में स्थानीय विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में अजड़ाम, मेघोवाल व बद्दोवाल में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक ने अजनोहा, टोडरपुर व नडालों में यात्राओं का नेतृत्व किया।
गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने डोगरपुर, रसूलपुर व गोलेवाल में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। होशियारपुर में विधायक ब्रम शंकर जिंपा के नेतृत्व में बहादुरपुर बाहियां, मन्नण व बसी हस्त खां में रैली आयोजित की गई।
उड़मुड़ टांडा विधानसभा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने भुलपुर व तहली में अभियान चलाया, दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने चावरियां, तकीपुर व मुंडियां में नशा मुक्ति यात्राएं निकाली व मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी ने बंबोवाल, सिंघोवाल व धीरोवाल में रैली का संचालन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के विरुद्ध गंभीर है और इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, और इस दिशा में जनभागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और इस तरह की जागरूकता यात्राएं लोगों को प्रेरित करने में सहायक साबित हो रही हैं।