5 Dariya News

रोगियों को फल किए वितरित

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर 09-May-2014

विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने जोनल अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गए।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य निर्धन तथा जरूरतमंदों की मदद करना है, रेडक्रास के माध्यम से लोगों में समाज सेवा का भाव भी जाग्रत किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य बनकर मानवता की सेवा में अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि गत वर्ष रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से 73 जरूरतमंद लोगों को एक लाख 74 हजार की आर्थिक मदद मुहैया करवाई गई है जबकि जोनल अस्पताल में रेडक्रास के माध्यम से प्रयोगशाला भी संचालित की जा रही है इसके अतिरिक्त रोगियों की सुविधा के लिए एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर एसीटूडीसी एसके पराशर सहित रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।