नरेंद्र मोदी ने रक्षा और सैन्य प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की
5 Dariya News
नई दिल्ली 09-May-2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सशस्त्र बलों के प्रमुखों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया; “प्रधानमंत्री @narendramodi ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री @rajnathsingh, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।”