5 Dariya News

आरबीयू में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

5 Dariya News

मोहाली 06-May-2025

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के  स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रेडियोलॉजी (यूएसपीआर) ने यूनिवर्सिटी परिसर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन यूनिवर्सिटी  के चांसलर  गुरविंदर सिंह बाहरा ने किया।इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. एस.के. बंसल उपस्थित भी थे।

डॉ. ललित कुमार गुप्ता, डीन, जो आयोजन अध्यक्ष थे,ने शिविर की योजना और कार्यान्वयन की देखरेख की।यह शिविर कई प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया था।राष्ट्रीय पुनर्वास संस्थान ने डॉ. सरस्वती गुप्ता (कार्यकारी निदेशक) के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सतबीर सिंह (बोली एवं श्रवण रोग विशेषज्ञ) द्वारा ईएनटी सेवाएं प्रदान की गई जिनके साथ पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के ईएनटी विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. जयमंती बख्शी द्वारा तैनात पांच विशेषज्ञ भी शामिल थे। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. अक्षय शर्मा  और डॉ. नीना मेहता ने दंत परामर्श और जांच सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. पंकज कौल (डीन) और तरनदीप सिंह ने

लैब तालमेल और डायग्नोस्टिक्स  में योगदान दिया। यह कैंप बहुत सफल रहा, जिसमें रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्टाफ और विद्यार्थियों को लाभ मिला तथा कुल 250 लोगों ने इसका लाभ उठाया।