पाकिस्तानियों को देश से बाहर करने के लिए कोमल मित्तल को सौंपा ज्ञापन
भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता डीसी से मिले
5 Dariya News
मोहाली 05-May-2025
22 अप्रैल 2025 को कमश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ जिसमें 26 निर्दोंश लोगों को मार दिया गया। इसके विरोध में केंद्र सरकार द्वारा देश में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने के आदेश दिए और सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के लिए कहा गया।
इसी के तहत सामवार को मोहाली से भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता ने डीसी मोहाली कोमल मित्तल से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि जिले में रह रहे पाकिस्तानी नागरिको की पहचान कर उन्हें वापस उनके देश में डिपोर्ट करवाया जाए। इस दौरान संजीव वशिष्ट ने डीसी मोहाली से आग्रह किया कि वो अपने अधिकारियां को निर्देश दें कि पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करवाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए।
वशिष्ट ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पहलगाम में निर्दोश लोगोंे की हत्या करवाना उनकी घटिया मानसिकता का सबूत देता है। इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई अहम कमद उठाए गए हैं।वहीं जल्द पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार है।
इस दौरान भाजपा के वशिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह गोल्डी, ताहिल शर्मा, बनी संधू, अनिल कुमार गुड्डू, जसमिंदर पाल सिंह, पवन मनोचा, सुशील राणा, गगन शर्मा, मनिंदर सिंह, मदन गोयल, रविंदर राणा, मिली गर्ग, राजपाल राणा, रमन शर्मा, दलजीत सिंह बिल्लू आदी मौजूद रहे।