5 Dariya News

जाविद अहमद डार ने रफियाबाद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया

विकास कार्यों, सार्वजनिक मुद्दों का आकलन किया

5 Dariya News

बारामूला 04-May-2025

कृषि उत्पादन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज मंत्री जाविद अहमद डार ने रफियाबाद निर्वाचन क्षेत्र का व्यापक दौरा किया, जिसमें जुडिनाम्बल, ब्रामन, खामोह, ब्रांडुब और अरखरवाड़ी सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करना तथा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों का समाधान करना था।

अपने दौरे के दौरान मंत्री ने जलापूर्ति, बिजली, सड़क संपर्क, खाद्य आपूर्ति तथा जल निकायों के विकास सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने निवासियों के लिए स्वच्छ तथा पर्याप्त पानी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए। 

उन्होंने बिजली के बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन करने के अलावा बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान की। मंत्री ने अधिकारियों को सड़कों तथा संबंधित बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन करने के अलावा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता तथा वितरण की निगरानी करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने सभी चल रही विकास परियोजनाओं को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने इन गांवों के स्थानीय निवासियों के साथ विशेष बातचीत की तथा उनके संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति के बारे में फीडबैक मांगा। उन्होंने उनकी शिकायतों तथा मांगों का जायजा लिया तथा उनके शीघ्र समाधान का आष्वासन दिया।