5 Dariya News

अजय राय की घटिया हरकत कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती का एक और प्रमाण : तरुण चुग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 04-May-2025

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "राहुल गांधी के इशारों पर सिद्धारमैया, तारिक अनवर, सैफुद्दीन सोज, चरणजीत सिंह चन्नी और अब अजय राय जैसे नेता एक सुनियोजित टूलकिट के तहत भारतीय सेना और सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ने की साजिश कर रहे हैं।"

तरुण चुग ने कहा कि "उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा ‘राफेल’ पर नींबू-मिर्च टांग कर उसका मजाक उड़ाना न सिर्फ़ सेना का अपमान है, बल्कि यह सीधा पाकिस्तान की ISI, सेना और मीडिया की लाइन पर खड़ा होना है।"उन्होंने कहा कि "जिन आधुनिक हथियारों को हमारी सेना पूजती है, जिन राफेल विमानों से भारत की वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ी है, उनके साथ इस तरह का सस्ता मज़ाक कर कांग्रेस ने अपने राष्ट्रविरोधी चरित्र को फिर उजागर किया है।"

तरुण चुग ने जोड़ा:

"यह हरकत केवल शर्मनाक नहीं, बल्कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने में सहयोग देने जैसा है। जब हमारे वीर जवानों ने आतंकियों के अड्डों को तबाह किया, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की, तब यही कांग्रेस सबूत मांगती थी। अब वही कांग्रेस राफेल जैसे लड़ाकू विमानों का मजाक बना रही है। क्या कांग्रेस को अब भारत की रक्षा ताकतों से भी दिक्कत हो गई है?"

चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद, उसके समर्थकों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। कांग्रेस का यह राष्ट्रविरोधी रुख देश बर्दाश्त नहीं करेगा। "देश की जनता जानती है कि मोदी सरकार आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, और सेना को न केवल सम्मान दे रही है, बल्कि उन्हें आधुनिकतम संसाधनों से लैस भी कर रही है।"

"कांग्रेस को जवाब देना होगा कि वह बार-बार सेना, सुरक्षा बल और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर पाकिस्तान के सुर में सुर क्यों मिलती है?"