5 Dariya News

मनप्रीत सिंह सोमल ने मार्केट कमेटी बस्सी पठाना के चेयरमैन का पदभार संभाला

विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, जिला अध्यक्ष अजय सिंह लिबड़ा भी रहे मौजूद

5 Dariya News

बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब 29-Apr-2025

मार्केट कमेटी बस्सी पठाना के नवनियुक्त चेयरमैन मनप्रीत सिंह सोमल ने आज विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह लिबड़ा और मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। सभी ने चेयरमैन मनप्रीत सिंह सोमल को बधाई दी तथा उनसे अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का आग्रह किया। 

इस अवसर पर विधायक रूपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह सोमल पार्टी के वफादार सिपाही हैं, जिन्होंने पार्टी की उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम किया है। विधायक हैप्पी ने हलके के लोगों से अपील की कि वे मार्केट कमेटी के काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए नवनियुक्त चेयरमैन मनप्रीत सिंह सोमल का पूर्ण सहयोग करें ताकि मार्केट कमेटी बस्सी पठाना को विकास के मामले में ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। 

इस अवसर पर मनप्रीत सिंह सोमल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करेंगे। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के पश्चात अरदास की गई तथा रागी सिंहों द्वारा कीर्तन किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर लेबर वेलफेयर बोर्ड राज पुरी, डायरेक्टर मंडी बोर्ड इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, जसविंदर पिंका, कश्मीर सिंह, परविंदर सिंह सल्ह के अलावा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।