5 Dariya News

मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया को सदमा, मां का निधन

अंतिम संस्कार में कई हस्तियों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी

5 Dariya News

मोगा/लुधियाना 24-Apr-2025

मोगा के डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया को उस समय गहरा सदमा लगा जब उनकी माता श्रीमती उषा देवी (73 वर्षीय) ने अचानकइस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। उनके परिवार में पति श्री अविनाश चंद्र सेतिया, बेटी मनीषा सेतिया, दो बेटे श्री सौरभ सेतिया और श्री सागर सेतिया तथा अन्य परिवार के सदस्य हैं।

परिजनों ने बताया कि माता श्रीमती उषा देवी जी की तबीयत कल रात अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज लुधियाना के सिविल लाइंस स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस अवसर पर डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, श्री दविंदरजीत सिंह लाडी तथा श्री मनजीत सिंह बिलासपुर (तीनों विधायक) सहित कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर, डीआईजी फरीदकोट रेंज, कई जिलों के एसएसपी, अनेक उच्च अधिकारियों, रिश्तेदारों तथा मित्रों ने दिवंगत आत्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।