5 Dariya News

सी जी सी मोहाली, झजेड़ी के छटे दीक्षांत समारोह में 1353 छात्रों को प्रदान की गई डिग्रियाँ

प्रैक्टिकल शिक्षा के क्षेत्र में सी जी सी झजेड़ी का योगदान सराहनीय: विकास गोयल

5 Dariya News

मोहाली 21-Apr-2025

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मोहाली (झजेड़ी) द्वारा आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में 1353 छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान की गईं। यह समारोह छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यक्तिगत विकास और दृढ़ संकल्प का उत्सव था, जो उनके जीवन का एक अविस्मरणीय पल बन गया। समारोह के मुख्य अतिथि  विकास गोयल, उपाध्यक्ष, अफ आई एस  थे, जो वैश्विक फिनटेक क्षेत्र की एक प्रमुख संस्था है। 

इस अवसर पर ९९ विश्वविद्यालय स्तर के टॉपर्स और २१ गोल्ड मेडलिस्ट्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। इस के साथ ही विभिन्न शहरों जैसे बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी कर रहे छात्रों ने अपनी शानदार प्लेसमेंट के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। 

इस मौके पर नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए संस्थान ने अपनी बिजनेस इन्क्यूबेटर एसोसिएशन को एक करोड़ रुपये की राशि दान करने की घोषणा की, ताकि छात्र अपने स्टार्टअप सपनों को साकार कर सकें। अपने प्रेरणादायक संबोधन में विकास गोयल ने छात्रों को जीवन भर सीखते रहने और ईमानदारी से नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। 

उन्होंने कहा कि सफलता कोई मंज़िल नहीं, बल्कि एक सतत यात्रा है। आपने यहाँ जो ज्ञान प्राप्त किया है, वही आपके भविष्य की नींव है। उन्होंने सी जी सी मोहाली में दी जा रही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, इंडस्ट्री से जुड़ाव, प्लेसमेंट और खासकर प्रैक्टिकल लर्निंग की सराहना की।

सी जी सी मोहाली के चेयरमैन रछपाल सिंह धालीवाल ने बताया कि डिग्री प्राप्त करने वाले कई छात्र आज अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में बेहतरीन पैकेज पर काम कर रहे हैं। उनके अनुसार सी जी सी झजेड़ी में पढऩे वाले अधिकांश छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले ही प्लेसमेंट मिल जाती है, इसलिए नामी कंपनियाँ नियमित रूप से कैंपस में आती हैं। 

युवा प्रबंध निदेशक अर्श धालीवाल ने कहा कि आज शैक्षणिक संस्थाओं की ज़िम्मेदारी केवल डिग्री बाँटने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को एक सफल करियर के लिए सही मार्गदर्शन देना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सी जी सी झजेड़ी के छात्र न केवल विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप करते हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ भी हासिल कर रहे हैं। 

समारोह के अंत में बी.एससी. एम.एल.एस. की छात्रा सोनम को उनकी शानदार अकादमिक उपलब्धि के लिए माता सरदारनी गुरदेव कौर अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड के तहत ₹21,000 का चेक प्रदान किया गया।