करमबीर सिंह घुमन ने 'शिक्षा क्रांति' पहल के तहत दसूया में स्कूल अपग्रेड का उद्घाटन किया
5 Dariya News
दसूहा/होशियारपुर 19-Apr-2025
पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए पंजाब शिक्षा क्रांति अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करके स्कूलों को हर दृष्टिकोण से सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा देकर उन्हें समय के अनुरूप सक्षम बनाया जा सके।
इन विचारों को दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने विधानसभा क्षेत्र दसूहा के 5 सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के अवसर पर व्यक्त किया। इन स्कूलों में चारदीवारी, मरम्मत और अन्य विकास कार्य करवाए गए थे।
विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खराब स्थिति में पहुंच चुके सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों को प्राथमिकता क्षेत्र मानते हुए रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में ऊंची उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति हमारे राज्य की प्रगति का आधार बनेगी और सरकारी स्कूलों से पढ़कर सामान्य परिवारों के बच्चे बड़ी ऊंचाइयों को छूएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास से स्कूलों का कायाकल्प हो गया है।
विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के हुनर को निखारकर उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे बारहवीं पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने के योग्य बन सकें और अपनी पसंद के पदों पर सेवाएं दे सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभागों को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने की मुहिम भी सकारात्मक परिणाम ला रही है। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया।