5 Dariya News

"पंजाब शिक्षा क्रांति" : विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सरकारी स्कूलों में 27.43 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

5 Dariya News

होशियारपुर 16-Apr-2025

टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "पंजाब शिक्षा क्रांति" के तहत विधानसभा क्षेत्र के चार सरकारी स्कूलों में 27.43 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

विधायक ने सरकारी प्राइमरी स्कूल फिरोज में चारदीवारी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी डडियां में आधुनिक साइंस लैब, सरकारी प्राइमरी स्कूल राड़ा में चारदीवारी और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालपुर में नए क्लासरूम का उद्घाटन किया। 

इन सुविधाओं से स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा और छात्रों को सुरक्षित व आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। 

उन्होंने बताया कि "पंजाब शिक्षा क्रांति" के तहत सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों से न केवल स्कूलों की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

उन्होंने स्कूल स्टाफ़ से इन सुविधाओं का उचित रखरखाव करने की अपील की ताकि इसका लाभ लंबे समय तक मिल सके। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी इस तरह के विकास कार्य जारी रहेंगे।