5 Dariya News

वीरेश शांडिल्य ने हंसराज हंस की धर्मपत्नी रेशम कौर के निधन पर दी श्रद्धांजलि व परिवार को बँधाया ढाँड्स

5 Dariya News

जालंधर 06-Apr-2025

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने आज जालंधर पहुंचकर पद्मश्री पूर्व सांसद एवं विश्वविख्यात गायक हंसराज हंस की धर्मपत्नी श्रीमती रेशम कौर जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके बेटे अभिनेता नवराज एवं युवराज हंस को भी ढाँड्स बँधाया।

वहीं शांडिल्य ने नवराज एवं युवराज हंस से कहा कि माँ से पवित्र इस दुनिया मे कोई नही इसी लिए पहली गुरु माँ, दूसरा गुरु पिता, तीसरा गुरू शिक्षक चोथा गुरु भगवान है जिस चीज के आगे माँ लग जाये वो अपने आप पवित्र हो जाती है।वीरेश शांडिल्य ने हंस परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

उन्होंने कहा कि रेशम कौर जी एक अत्यंत गरिमामयी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व थीं, जिनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर शांडिल्य ने कहा कि वह सदैव हंसराज हंस एवं उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं। 

इस मौके पर सुरेन्द्र पाल केके, एडवोकेट वासु रंजन भी मौजूद रहे ।