साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल साइकिल सवारों का पुष्प वर्षा कर बढ़ाया हौसला
5 Dariya News
भिवानी 05-Apr-2025
ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश लेकर निकली साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल लौटा और नमक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। नशे के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में भिवानी जिला से विशेष कर युवाओं ने अपनी जोरदार भागीदारी सुनिश्चित की। यात्रा के भिवानी शहर में प्रवेश करने पर तोशाम बाईपास चौक पर डीसी महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम महेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश लिए साइकिलों पर सवार पुलिस के जवानों और खिलाड़ियों पर पुष्प वर्षा की। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ड्रग्स फ्री हरियाणा साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा ने आज सुबह भिवानी के गांव रतेरा में प्रवेश किया। इस दौरान युवाओं ने लौटे में नमक डालकर नशे के खिलाफ अपनी आहुति डाली।