नायब सिंह सैनी ने कालका स्थित श्री काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
हरियाणावासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की
5 Dariya News
कालका 04-Apr-2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कालका स्थित श्री काली माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नवरात्रों के मौके पर कालका में श्री काली माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने मंदिर में पूजा की और हवन-यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर कालका विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा व पूर्व विधायिका श्रीमती लतिका शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।