नरेंद्र मोदी ने थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा के साथ वाट फो का दौरा किया
लेटे हुए बुद्ध का सम्मान और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना
5 Dariya News
बैंकॉक 04-Apr-2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री पैतोंगतार्न शिन्नावात के साथ आज वॉट फ्रा चेतुफोन विमोन मंगखालाराम राजवारामाहाविहान का दौरा किया, जिसे वाट फो के नाम से जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की और वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को संघदान दिया।
प्रधानमंत्री ने लेटे हुए बुद्ध के मंदिर को अशोक के सिंह स्तंभ का प्रतिरूप भी भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और जीवंत सभ्यतागत संबंधों को याद किया।