5 Dariya News

किड्जी बेला ने सरस्वती पूजा समारोह के साथ नए सत्र की शुरुआत की

5 Dariya News

बेला (रूपनगर) 04-Apr-2025

किड्जी स्कूल, बेला ने अपने नए सत्र के दूसरे वर्ष की शुरुआत हर्षोल्लास के साथ की। इस शुभ अवसर पर विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया। डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सतविंदर कौर शाही  एवं कॉलेज के निदेशक डॉ. शैलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर किड्जी स्कूल की प्रधानाचार्या नीतू शर्मा ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके नैतिक और सामाजिक विकास पर भी ध्यान देना है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

अध्यापकों ने बच्चों का स्वागत  तिलक और फुलों  के साथ किया। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र भी उपस्थित रहे। पूरे माहौल में उल्लास और उत्साह देखने को मिला।