5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने थाई रामायण, रामकियेन का आनंद लिया

भारत-थाईलैंड सांस्कृतिक संबंधों का जश्न

5 Dariya News

बैंकॉक (थाईलैंड) 03-Apr-2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में थाई रामायण, रामकियेन का आकर्षक प्रदर्शन देखा। उन्‍होंने भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा: “एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता!

थाई रामायण, रामकियेन का मनमोहक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। रामायण वास्तव में एशिया के इतने सारे हिस्सों में, दिलों और परंपराओं को जोड़ता है।”