5 Dariya News

सेक्टर 1 कम्युनिटी सेंटर में नगर निगम दफ्तर शिफ्ट करने के विरोध में निवासियों ने सौंपा ज्ञापन

5 Dariya News

अंबाला 30-Mar-2025

सेक्टर 1 जेल लैंड में स्थित कम्युनिटी सेंटर में गैर कानूनी तरीके से जबरन नगर निगम के दफ्तर को शिफ्ट करने के विरोध में आज सेक्टर 1 निवासियों ने अंबाला की नवनिर्वाचित मेयर सैलजा सचदेवा व उनके पति एडवोकेट संदीप सचदेवा एम.के. चौधरी व वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सेक्टर 1 निवासी अश्विनी वालिया, श्रीमती पंकज शर्मा व सुरेंद्र सभरवाल भी मौजूद थे। 

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 1 के सदस्य एम.के. चौधरी ने मेयर सैलजा सचदेवा को ज्ञापन देते हुए बताया कि नगर निगम अंबाला शहर के अधिकारी जबरन सेक्टर 1 के कम्युनिटी सेंटर में निगम की ब्रांच बनाना चाहते हैं जबकि कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 1 के लोगों के इस्तेमाल के लिए हैं। सेक्टर 1 निवासी एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जब कम्युनिटी सेंटर सेक्टर निवासियों के दुख सुख के लिए बना है तो सेक्टर 1 के कम्युनिटी सेंटर में जबरन निगम का दफ्तर बनाकर वहां के लोगों के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है जबकि कम्युनिटी सेंटर में निगम का दफ्तर बनने से सेक्टर 1 निवासियों की सुरक्षा प्रभावित होगी। 

सेक्टर 1 निवासियों से ज्ञापन लेने के बाद मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि इस बारे नगर निगम कमीश्नर से आज ही बात करेंगी और कोई भी फैसला जनहित के विरूद्ध नहीं होगा अगर कहीं और निगम का दफ्तर शिफ्ट हो सकता है तो उसे वहां शिफ्ट करवाया जाएगा। जबरन सेक्टर 1 के कम्युनिटी सेंटर में निगम का दफ्तर नहीं खोला जाएगा। ज्ञात रहे रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन 10 मार्च को अंबाला के नगर निगम कमीश्नर सचिन गुप्ता को भी ज्ञापन दे चुकी है और निगम कमीश्नर सचिन गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि सेक्टर 1 निवासियों से बातचीत करके ही फैसला लिया जाएगा लेकिन सेक्टर 1 निवासी एम.के. चौधरी ने बताया आज तक निगम कमीश्नर ने कोई संतोषजनक कायर्रवाई नहीं की। 

जिसके बाद आज नवनिर्वाचित मेयर सैलजा सचदेवा को ज्ञापन देकर गुहार लगाई कि सेक्टर 1 के कम्युनिटी सेंटर में निगम का दफ्तर न खोला जाए।