5 Dariya News

जंडियाला गुरु में कांग्रेस और बीजेपी नेता आप में शामिल हुए

पार्टी की नीतियों में आस्था का हवाला देते हुए

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-Mar-2025

जंडियाला गुरु में रविवार को आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में कांग्रेस और भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले मुख्य रूप से कांग्रेंस जगरूप सिंह रूबी ओबीसी विंग के पूर्व चेयरमैन और पंजाब काग्रेंस कमेटी के पूर्व सचिव रह चुके हैं। 

इसी प्रकार तजिंदर सिंह चंदी भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मौजूदा सचिव हैं। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मौजूदा नीतियों को देखते हुए दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता आप के साथ जुड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई जिस प्रकार नशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। लोग भी खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है।