स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया अमर शहीद विकास शर्मा की मूर्ति का अनावरण
5 Dariya News
अटेली 29-Mar-2025
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आज अटेली के गांव रातां खुर्द में भारतीय वायुसेना के वीर सपूत अमर शहीद विकास शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीद विकास शर्मा का यह अदम्य साहस और बलिदान देश सदैव याद रखेगा। कोई भी शहीद किसी गांव या प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
शहीद विकास शर्मा का जन्म 17 सितंबर, 2000 को गांव राता खुर्द में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। वर्ष 2019 में मात्र 19 वर्ष की आयु में वे भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए। वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश के आमला में अपने साथी की जान बचाते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की।इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा तथा अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।