दिनेश बस्सी ने किया खून दान
5 Dariya News
अमृतसर 28-Mar-2025
कांग्रेस के सीनियर नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने आज खून दान किया। यह खून दान कैंप सामीन सिंह चेरिटेबल सोसायटी की और से हरगुण अस्पताल में आयोजित किया गया था।दिनेश बस्सी ने कैंप में हाजिर होकर जहां खून दान किया वहीं कैंप के आयोजकों की ओर से किए गए महान काम की प्रशंसा भी की।
दिनेश बस्सी ने कहा कि हर इंसान को खून दान अवश्य करना चाहिए। आपके एक छोटे से कर्म से किसी इंसान की जिंदगी बच सकती है वहीं सैकड़ों बच्चे ऐसे हैं जो कि थैलेसीमिया की समस्या से ग्रसित है उनके लिए भी खून दान से बढ़कर ओर कोई मदद नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आज उन्हें खून दान करके बेहद सुकून महसूस हो रहा है।
दिनेश बस्सी ने कहा कि कई संस्थाएं खून दान कैंप लगाते हैं जहां लोगों को जाना चाहिए क्योंकि किसी भी घायल को सही समय पर मिली मदद न केवल उसकी जान बचाती है वहीं इसके परिवार को भी नई जिंदगी देती है। उन्होंने सामीन संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तरफ से 12वा कैंप लगाया गया है और हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी है और आगे भी यह जारी रहेगा।