5 Dariya News

हरियाणा में 14,925 सरकारी स्कूल संचालित, शिक्षण संस्थानों की जमीन पर व्यावसायिक उपयोग का कोई प्रस्ताव नहीं : महीपाल ढांडा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Mar-2025

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपने जवाब में सदन को अवगत करवाया कि राज्य में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 14,925 सरकारी स्कूल संचालित हैं। मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों की जमीन पर व्यापारिक एवं औद्योगिक इकाइयां इत्यादि लगाने या व्यापार के लिए देने बारे कोई प्रस्ताव विभाग के विचाराधीन नहीं है।