5 Dariya News

जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीपीपी मोड से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव : आरती सिंह राव

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Mar-2025

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पी.पी.पी. मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थी।

कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सी.एच.सी. जुलाना में पी.पी.पी. मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके लिए एच.एम.एस.सी.एल. द्वारा टेंडर जारी किया गया था लेकिन कोई बोली नहीं मिली। एच.एम.एस.सी.एल. ने इसके लिए दौबारा टेंडर जारी किया है। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में चिकित्सकों की कुछ कमी है। वर्तमान में चिकित्सा अधिकारियों के 3969 स्वीकृत पदों में से 3192 भरे हुए हैं और 777 रिक्त हैं। सी.एच.सी. जुलाना में स्वीकृत 8 पदों के विरुद्ध 4 डॉक्टर नियुक्त हैं।उन्होंने बताया कि गत 8 मार्च 2025 को विभाग द्वारा 561 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किये जा चुके हैं, शीघ्र ही उनको स्टेशन दिए जाएंगे और उससे चिकित्सा अधिकारियों की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।