5 Dariya News

सीजीसी लांडरां ने बायोस्टार्ट 2.0 की मेजबानी की: उद्योग अंतर्दृष्टि और स्टार्टअप पिचिंग के साथ भविष्य के जैव उद्यमियों को सशक्त बनाना

5 Dariya News

लांडरां 27-Mar-2025

सीजीसी लांडरां के सीसीटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी ने सफलतापूर्वक बायोस्टार्ट 2.0 का आयोजन किया। यह बायोएनटरप्रेंयूर्शिप एंड बिल्डिंग बायोएनटरप्रेंयूरिअल रेसिलिएंस पर केंद्रित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का दूसरा संस्करण था। 

इस कार्यक्रम में जाने माने एक्सपर्ट्स, एंटरप्रेंयूर्स और इंडस्ट्री लीडर्स को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने स्टूडेंट्स को बायोएनटरप्रेंयूर्शिप में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और आवश्यक टूल्स से सुसज्जित किया। डॉ. अजीत दुआ, चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर (सीईओ), पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर (पीबीटीआई) इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित हुए। 

उन्होंने डॉ. पी.एन. हृषीकेश, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, डॉ. पलकी साहिब कौर, डायरेक्टर-प्रिंसिपल, सीसीटी-सीजीसी लांडरां और फैकल्टी मेंबर्स की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में, उन्होंने पीबीटीआई और भारत भर की विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग पर प्रकाश डाला, साथ ही इनक्यूबेटर में उपलब्ध व्यापक सुविधाओं का उल्लेख किया, जो बायोटेक स्टार्टअप्स के विकास का समर्थन करने और बायोएनटरप्रेंयूर्स को प्रोत्साहित करने में सहायक हैं। 

श्री मंजीत सिंह निज्जर, वाईस चेयरमैन, एमएसई प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया फॉर एफडीआई ट्रेड और वाईस प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडो-ब्रिटिश ट्रेड काउंसिल यू.के. फॉर पंजाब, ने गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने स्टूडेंट्स को ग्लोबली दृष्टिकोण अपनाने और अपने एंटरप्रेंयूरिअल वेंचर्स को इंटरनेशनल कनेक्शंस और पार्टनरशिप्स के माध्यम से बॉर्डर्स से परे विस्तार करने के लिए प्रेरित किया।

स्पेशल गेस्ट के रूप में उपस्थित हुए श्री सलील कपलाश, स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर, स्टार्टअप पंजाब और श्री हितेश कुमार गुलाटी, फाउंडर, डाइवर्सिटी ऐस बिजनेस कंसल्टिंग, मोहाली, शामिल थे। जिन्होंने सहभागियों के साथ इंटरएक्टिव सेशन के माध्यम से बात की। 

जहाँ श्री कपलाश ने स्टार्टअप पंजाब द्वारा उठाए गए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जो पंजाब में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बना रहे हैं। वहीं श्री गुलाटी ने बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में स्टार्टअप्स द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों पर अपनी बात रखी। 

इसके बाद, एक पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें बायोटेक इंडसट्री के प्रमुख स्टार्टअप लीडर्स ने भाग लिया। इनमें शामिल थे, डॉ. विपाशा शर्मा, सीईओ, एमकेल्ली बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. गौरी, फाउंडर, गोवरीज़ स्किनकेयर प्राइवेट लिमिटेड, श्री अनमोल भाटिया, फाउंडर एंड डायरेक्टर, बीएएनसी बायो - पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री जैनेंद्र जैन, को-फाउंडर, इंविगोरेट बायोटेक्नोलॉजीज़। 

बायोस्टार्ट 2.0 का मुख्य आकर्षण आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें बायोटेक्नोलॉजी विभाग, सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट्स ने आमंत्रित गेस्ट पैनल के समक्ष अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में पहला स्थान टीम ‘अन्सिएंट एसेंस' ने हासिल किया, जिसमें बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के छात्र सलोनी ठाकुर, शाइन, सभ्य और रिम्मी शामिल थे। दूसरा पुरस्कार माधव ने जीता, जो सीसीटी, सीजीसी लांडरां से बीएससी (ऑनर्स) माइक्रोबायोलॉजी में पढाई कर रहा है।