5 Dariya News

डॉ राज कुमार चब्बेवाल ने परसोवाल-बसी कलां-चक्क साधु से भेड़ूआं सड़क के काम का निरीक्षण किया

2.50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 6 किलोमीटर लंबी और 18 फुट चौड़ी सड़क: डॉ. राज कुमार

5 Dariya News

होशियारपुर 25-Mar-2025

लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने परसोवाल-बसी कलां-चक्क साधु से भेड़ूआं सड़क के काम का निरीक्षण करते हुए कहा कि 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह 18 फुट चौड़ी सड़क का काम पूरा होने पर लोगों को आवाजाही के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक कुमार और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जो जल्द ही पूरा होगा। 

उन्होंने कहा कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सड़कों को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, और कई सड़कों को वर्तमान समय की मांग के अनुसार 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है, जिससे राहगीरों को काफी लाभ होगा। उन्होंने मौके पर मौजूद गांववासियों से बातचीत कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की स्थापना सुनिश्चित की जा रही है।

विधान सभा क्षेत्र में सड़क परिवहन को लेकर चल रहे कार्यों के बारे में बात करते हुए डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि चब्बेवाल-बजरावर-पट्टी-ससोली से सीना लिंक रोड को 4 करोड़ रुपए की लागत से बनाने और चौड़ा करने का कार्य भी जल्द पूरा होगा। यह सड़क 18 फुट चौड़ी होने से कई गांवों की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी।

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि इसी तरह होशियारपुर-फगवाड़ा रोड से पुरहीरां-अटलगढ़-महिमोवाल-फलाही हरमोइया वाया ताजोवाल हुक्कड़ां की 13.06 किलोमीटर सड़क को 5.10 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा और मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा माहिलपुर से झंझोवाल वाया कहारपुर 3.72 किलोमीटर सड़क को करीब 2.31 करोड़ रुपए की लागत से 10 फुट से 18 फुट चौड़ा किया जाना है, जिस पर पत्थर डालने का काम पूरा हो चुका है। 

उन्होंने बताया कि जल्द ही तारकोल डालने का काम शुरू कर इस प्रोजेक्ट को भी पूरा किया जाएगा। इसी तरह माहिलपुर-जेजो रोड-रामपुर से फतेहपुर-कांगड़ कोठी-गंगोवाल सड़क को भी 10 फुट से 18 फुट चौड़ा किया जाना है। उन्होंने बताया कि 6.47 किलोमीटर लंबी इस सड़क को करीब 4.23 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

इस मौके पर विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने बातचीत करते हुए कहा कि समय की मांग के अनुसार विधान सभा क्षेत्र के गांवों से मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली कई सड़कों को वर्तमान 10 फुट चौड़ाई से 18 फुट किया जा रहा है, ताकि लोगों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सके।