5 Dariya News

सोनीपत नागरिक अस्पताल में जल्द ही एमआरआई तथा कैथ लैब की सेवाएं शुरू की जाएँगी : आरती सिंह राव

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Mar-2025

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में जल्द ही एमआरआई तथा कैथ लैब की सेवाएं जल्द शुरू की जाएँगी। इसके अलावा, सिविल सर्जन की नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थी।

कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पहले से ही उपलब्ध है। यहां पर एमआरआई सेवाओं के लिए लगाई जाने वाली मशीन की  खरीद के लिए टेंडर जारी करने के लिए हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड को अनुरोध भेजा जा रहा है जबकि कैथ लैब के लिए उक्त निगम द्वारा टेंडर प्रकाशित किया गया था लेकिन कोई बोली प्राप्त नहीं हुई। इसके लिए जल्द ही फिर से टेंडर किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सोनीपत नागरिक अस्पताल में जल्द से जल्द एमआरआई तथा कैथ लैब की सेवाएं शुरू कर दी जाएं।