5 Dariya News

दिनेश बस्सी, सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर के दबुर्जी क्षेत्र में सीवरेज समस्या को संबोधित किया

आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की आलोचना

5 Dariya News

अमृतसर 15-Mar-2025

इंम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के सीनियर नेता दिनेश बस्सी सुबह सुबह सांसद गुरजीत सिंह औजला के साथ दबुर्जी इलाके में लोगों को  आ रही समस्या सुनने पहुंचे। दिनेश बस्सी ने बताया कि हल्का पूर्व के वार्ड नंबर 35 के  लोगों को सीवरेज की समस्या आ रही है जिसे हल करवाने के लिए उनसे मुलाकात की गई।

दिनेश बस्सी ने बताया कि जब वह इंम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन थे तब इलाके में सीवरेज डलवाए गए थे लेकिन उसके बाद किसी ने भी इलाके का हाल नहीं जाना। एरिया के कइ इलाकों में सीवरेज की लाइन अभी भी पेंडिंग और यह एरिया नैशल अथारिटी के अंतर्गत भी आता है। जिसके चलते आज सांसद गुरजीत सिंह औजला के साथ मामले की विस्तार से जानकारी ली गई। इस संबंधी नैशनल हाईवे अथारिटी और नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया है और जल्द ही समस्या को हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ना केवल समस्या  के बारे में बताया गया है बल्कि उन्हें साथ लेकर वहां विजिट भी किया जाएगा। 

लोग बहुत समय से परेशान है और कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे में जानकारी दे चुके थे लेकिन समस्या तस से जस बनी हुई है। पूरे इलाके में गंदा पानी फैला हुआ है। दिनेश बस्सी ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की बेसिक समस्याओं को भी हल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने धक्के के साथ मेयर की कुर्सी पर कब्जा तो कर लिया लेकिन लोगों का हाल जानने की कोशिश नहीं की ना ही शहर में कोई काम किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज फिर से अमृतसर में ब्लास्ट हुआ है। 

रोज शहर दहल रहा है और सरकार कोई जबाव नहीं दे रही है। आज सरकार जबाव नहीं दे रही और फिर जब चुनाव होंगे तो जनता भी इन्हें जवाब नहीं देगी।