बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर-फेंसिंग पर 50% अनुदान - श्याम सिंह राणा
5 Dariya News
चंडीगढ़ 12-Mar-2025
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली सोलर-फेंसिंग पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। अगर कोई किसान बागवानी विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सोलर-फेंसिंग के तार बाजार से खरीद करता है तो उसको अनुदान का लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य के किसान अपनी बागवानी फसलों की आवारा पशुओं से सोलर-फेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा कर सकते हैं। अभी तक राज्य के 7 जिलों के किसानों ने सरकार की इस योजना का लाभ उठाया है।