5 Dariya News

बवानी खेड़ा में स्टेडियम व सिटी पार्क निर्माण जल्द शुरू होगा - विपुल गोयल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Mar-2025

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि बवानी खेड़ा में चिन्हित की गई भूमि से हाई टेंशन तारों को हटाकर स्टेडियम और सिटी पार्क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में दी।

उन्होंने बताया कि बवानी खेड़ा में वाल्मीकि स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। चिन्हित भूमि पर हाई-टेंशन तार गुजरने के कारण यह घोषणा व्यवहार्य नहीं पाए जाने पर इसे छोड़ा गया था। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से बैठक की है जल्द ही हाई टेंशन तारों को हटाकर चिन्हित 15 एकड़ भूमि पर दोनों कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा।