डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने भलवाल में जेजेएम प्रगति, कृषि पहल और राजस्व सेवाओं की समीक्षा की
5 Dariya News
जम्मू 01-Mar-2025
जम्मू के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने भलवाल तहसील का व्यापक दौरा किया और क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजनाओं पर काम की प्रगति के अलावा कृषि क्षेत्र के तहत प्रमुख विकास पहलों और राजस्व सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। दौरे के दौरान, उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और जल आपूर्ति योजना असरवां में पानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने जल आपूर्ति की गुणवत्ता और जेजेएम योजनाओं के समग्र प्रभाव का आकलन करने के लिए स्थानीय लोगों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने करवंदा में एक ट्यूबवेल की ड्रिलिंग और एक पंप रूम भवन और भूमिगत टैंक के निर्माण का भी निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने असरवान मिश्रीवाला में पॉलीहाउस फार्म का निरीक्षण करते हुए कृषि क्षेत्र की योजनाओं के कार्यान्वयन और स्वयं सहायता समूहों की कृषि क्षेत्र की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने हल्दी और कश्मीरी मिर्च, अमरूद और पपीता जैसी जैविक फसलों की उच्च तकनीक वाली ऊध्र्वाधर खेती का मूल्यांकन किया।
उन्होंने कृषि पहलों की सफलता पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए किसानों से बातचीत की। इसके अलावा, डीसी ने जमाबंदी, गिरदावरी आदि जैसे भूमि रिकॉर्ड के अद्यतनीकरण और तहसील कार्यालय भलवाल के समग्र कामकाज का जायजा लिया। उन्हें एसडीएम जम्मू उत्तर अतहर अमीन और तहसीलदार भलवाल मोनिका शर्मा ने विभिन्न राजस्व मामलों की जानकारी दी।