5 Dariya News

सीजीसी लांडरां के छात्रों और शिक्षकों ने रोटरी क्लब कैंप में 250 यूनिट रक्त दान किया

5 Dariya News

लांडरां 27-Feb-2025

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजे (सीजीसी) लांडरां के स्टूडेंट्स और एम्प्लॉईज़ द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में 250 यूनिट ब्लड दान किया गया। यह कैंप रोटरी क्लब चंडीगढ़ द्वारा सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के सहयोग से आयोजित किया गया था। 

इस आयोजन में संस्थान के स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डोनेट किए गए ब्लड को रोटरी और ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर, सेक्टर 37, चंडीगढ़ को सौंपा गया, जो रोटरी क्लब चंडीगढ़ और ब्लड बैंक सोसायटी चंडीगढ़ का एक जॉइंट वेंचर है। 

कैंप का उद्घाटन सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल द्वारा किया गया, जिसमें टीना विर्क, डायरेक्टर यूथ सर्विसेज,रोटरी क्लब, श्री अरुण अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी, रोटरी क्लब और गुरविंदर सगू, डायरेक्टर, कम्युनिटी सर्विसेज, रोटरी क्लब चंडीगढ़, डायरेक्टर आरटीएन डॉ. मनीष राय, डॉ. रोली अग्रवाल, ब्लड बैंक, सेक्टर 37, चंडीगढ़ तथा सीजीसी लांडरां के डीन और डायरेक्टर्स उपस्थित रहे। 

इस पहल की सराहना करते हुए, सीजीसी लांडरां के अध्यक्ष रशपाल सिंह धालीवाल ने डोनर्स के उत्साह की प्रशंसा की। टीना विर्क ने कैंप को सफल बनाने के लिए सीजीसी लांडरां के मैनेजमेंट, स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. गगनदीप कौर भुल्लर का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप के महत्व पर ज़ोर देने के साथ-साथ सेक्टर 37 स्थित रोटरी और ब्लड बैंक रिसोर्स सेंटर की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जो समाज के सभी वर्गों, खासकर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को निःशुल्क प्लेटलेट्स और ब्लड यूनिट्स उपलब्ध कराने में सहायता करता है। 

उन्होंने यह भी बताया कि यह सुविधा 24x7 खुली रहती है। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्देश्य युवाओं को निस्वार्थ सामाजिक सेवा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था, साथ ही उन्हें ब्लड डोनेशन के महत्व को समझाना था, जो कई जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है। कैंप में समर्पित डॉक्टरों की टीम ने पूर्व-चिकित्सा परीक्षण किए और विभिन्न चिकित्सकीय आवश्यकताओं का ध्यान रखा।