5 Dariya News

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 24 फरवरी को : धनपत सिंह

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Feb-2025

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत 24 फरवरी सोमवार को 12 बजे निर्वाचन सदन पंचकुला में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना, चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।