5 Dariya News

अनुराग रस्तोगी ने हरियाणा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Feb-2025

हरियाणा के नए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, संसदीय मामले तथा सतर्कता विभाग के मुख्य सचिव के साथ-साथ प्लान कॉर्डिनेशन के प्रभारी सचिव का काम भी देखेंगे। 

साथ ही, श्री रस्तोगी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।