सांस्कृतिक संध्या रही हास्य कलाकारों के नाम
बड़ी चौपाल पर हंस-हंसकर देर रात तक लोट-पोट होते रहे पर्यटक
5 Dariya News
फरीदाबाद 19-Feb-2025
सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध हास्य कलाकार गौरव गुप्ता और ख्याली के नाम रही। बड़ी चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक देर रात तक हंस-हंसकर लोटपोट होते रहे। स्टेंडअप कॉमेडियन से मशहूर गौरव गुप्ता ने दर्शकों के साथ बातचीत को भी अपने अनोखे अंदाज से हंसी-मजाक में बदल दिया।
उनके द्वारा शुरू किए गए लव मैरिज के किस्से पर दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। वहीं हास्य कलाकार ख्याली ने गांव में आए अंग्रेजों के एक किस्से से हरियाणवी अंदाज में लोगों को खूब हंसाया।
बच्चों के बैंक लकड़ी के गुलक की मेले में हो रही जमकर खरीद
शिल्पकारों द्वारा तैयार किए विभिन्न प्रकार के बेहतरीन उत्पाद पर्यटकों को खूब लुभा रहे है। शिल्पकारों द्वारा लकड़ी से तैयार से बेहतरीन सामान की भी मेले में खूब डिमांड है। इन्हीं सामानों में से बच्चों के बैंक कहे जाने वाले गुलक भी मिट्टी की जगह लकड़ी से बनाए गए है। ये आकर्षित कर देने वाले लकड़ी के गुलक की खूब बिक्री भी हो रही है।
सूरजकुंड मेला शिल्पकारों की कारीगरी को प्रदर्शित करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है। यहां देश-विदेश के प्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा तैयार सामान की अलग-अलग स्टॉल लगाई गई है। इनमें मिट्टड्ढी के बर्तन, कपड़े, पेंटिंग सहित घरेलू सामान की खूब खरीद हो रही है।
इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार, महाप्रबंधक आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।