द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में गार्ड परिवर्तन समारोह की गवाह बनीं
5 Dariya News
नई दिल्ली 16-Feb-2025
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह (16 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नए प्रारूप में चेंज ऑफ गार्ड समारोह के उद्घाटन समारोह को देखा। यह समारोह अगले शनिवार यानी 22 फरवरी, 2025 से बड़ी संख्या में आगंतुकों के लिए खुला रहेगा, जिसमें लोग राष्ट्रपति भवन की पृष्ठभूमि में एक गतिशील दृश्य और संगीत प्रदर्शन देख सकेंगे।
राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल की टुकड़ियों और घोड़ों द्वारा सैन्य अभ्यास, और सेरेमोनियल गार्ड बटालियन की टुकड़ियां, साथ ही सेरेमोनियल मिलिट्री ब्रास बैंड, एक बड़े क्षेत्र में फैले हुए, नए प्रारूप का हिस्सा होंगे। आगंतुक https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर अपना स्थान आरक्षित कर सकते हैं।