कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 1.31 करोड़ रुपये की लागत से बने नए आधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम शहीद भाई मनी सिंह जी के नाम पर रखने की घोषणा की
5 Dariya News
लोंगोवाल/सुनाम उधम सिंह वाला 16-Feb-2025
पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, प्रशासनिक सुधार एवं शिकायत निवारण तथा रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने आज स्थानीय कस्बे लोंगोवाल में 1.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नये आधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया। क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने निजी स्तर पर अथक प्रयास किए, जिसके चलते आजादी के बाद पहली बार लोंगोवाल में यात्रियों को बस स्टैंड की सुविधा प्रदान की गई।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने यह भी घोषणा की कि नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम शहीद भाई मनी सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लोंगोवाल के निकटवर्ती 11 गांवों की पंचायतों को सोलर लाइटें वितरित की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हलके के लोगों द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं और इसी के तहत मात्र एक वर्ष के अंदर लौंगोवाल के लोगों को आधुनिक बस स्टैंड तैयार करके दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक नेताओं की नीयत साफ हो तो बड़े-बड़े काम आसान हो जाते हैं और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सभी प्रतिनिधि लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दशकों पुरानी इस मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने मंडी बोर्ड की करीब 0.54 एकड़ जमीन नगर कौंसिल लोंगोवाल को पट्टे पर दे दी और लोक निर्माण विभाग से बस स्टैंड तैयार करवा दिया। उन्होंने कहा कि इस के बनने से स्थानीय नगर कौंसिल को शुरूआत में 90 हजार रुपए प्रति माह की आय होने लगेगी, जिसे लोंगोवाल के विकास पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोंगोवाल के पटवारखाने का भी जल्द नवीनीकरण किया जाएगा, जिसके लिए 34 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा एक्सियन लोक निर्माण अजय गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष परमिंदर कौर बराड़, ई.ओ. बालकृष्ण, कमलपाल सिंह बराड़, कैबिनेट मंत्री के ओएसडी अमृतपाल सिद्धू, राज सिंह राजू, विक्की वशिष्ठ, बलकार सिंह सिद्धू, एम.सी. विक्की सिंह, एम.सी. गुरमीत सिंह फौजी, सुखपाल सिंह बाजवा, सूबेदार मेला सिंह, रणजीत सिंह कुक्का, शमिंदर कौर गिल, एम.सी. बलजिंदर कौर, गुरजंट खान, नरिंदर शर्मा, बलविंदर सिंह ढिल्लों, हरदीप सिंह सिप्पी, सरपंच दर्शन सिंह, सरपंच निहाल सिंह, सरपंच जरनैल सिंह, सरपंच सतगुर सिंह शेरों, अवतार सिंह दुलत, सुख साहोके, दविंदर भुल्लर, अमृतपाल सिंगला व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।