5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गब्बार्ड से मुलाकात की

5 Dariya News

वाशिंगटन 13-Feb-2025

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक सुश्री तुलसी गबार्ड ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सुश्री गबार्ड के साथ अपनी पिछली मुलाकातों को याद किया। द्विपक्षीय खुफिया सहयोग बढ़ाने, विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी, साइबर सुरक्षा, उभरते खतरों और रणनीतिक खुफिया जानकारी साझा करने पर दोनों के बीच खास चर्चा हुई। 

उन्होंने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।