5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने वैश्विक निवेशकों को भारत के एआई विकास और युवा क्षमता पर दांव लगाने के लिए आमंत्रित किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 12-Feb-2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर देकर कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और इसका जनहित में उपयोग कर रहा है। उन्‍होंने विश्व से भारत में आकर निवेश करने तथा यहां की युवा शक्ति पर दांव लगाने का आग्रह किया।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ श्री सुंदर पिचाई से मुलाकात पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर उनके पोस्ट का जवाब इस प्रकार दिया: "आपसे मिलकर खुशी हुई @sundarpichai भारत एआई में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है, इसका उपयोग जनहित के लिए कर रहा है। हम दुनिया से आग्रह करते हैं कि वे आएं और हमारे देश में निवेश करें तथा हमारी युवा शक्ति पर दांव लगाएं!"