आशिका जैन ने पारदर्शिता पर जोर दिया
अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए
5 Dariya News
एसएएस नगर 10-Feb-2025
उपायुक्त आशिका जैन ने जिले में संचालन में पारदर्शिता और डी-सिल्टिंग/खनन की स्थानीय लोगों को जानकारी देने पर जोर देते हुए कहा कि दिए गए ठेके के बारे में सार्वजनिक डोमेन में सारी जानकारी स्पष्ट रूप में होनी चाहिए। पुलिस, प्रशासनिक और खनन अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
उन्होंने एस डी एमज़ को अपने पुलिस समकक्षों और खनन अधिकारियों के संपर्क में रहकर ऐसी अवैध गतिविधियों पर ध्यान देने को कहा ताकि ऐसी कोई गतिविधि न हो। उन्होंने डेराबस्सी के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता को बनूर वियर डी-सिल्टिंग साइट पर नियमित अंतराल पर तहसीलदार और पटवारी को भेजने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने ड्रेनेज-सह-खान और भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अन्य डी-सिल्टिंग साइटों की जानकारी/ या ठेके जिनको मंजूरी दी जाए, के बारे में बिना किसी देरी से स्थानीय एसडीएम और पुलिस के साथ साझा करें ताकि इसके संचालन पर नियमित निगरानी रखी जा सके।
खनन अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि जिले में वर्तमान में एक ही डी-सिल्टिंग साइट बनूर वियर है और इसके अलावा, एसए नगर जिले में विभाग की कोई अन्य डी-सिल्टिंग साइट या खनन साइट मौजूद नहीं है।