5 Dariya News

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला शिल्पकला व सांस्कृतिक समृद्धि का है प्रतीक : मुख्य सचिव विवेक जोशी

मुख्य सचिव हरियाणा श्री विवेक जोशी ने सूरजकुंड मेले में पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

5 Dariya News

फरीदाबाद 08-Feb-2025

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38 वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का अवलोकन किया तथा शिल्पकारों की कला को लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान मुख्य सचिव हरियाणा श्री विवेक जोशी ने मेले में पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

इसके साथ साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रदेशों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन करते हुए शिल्प कौशल को सराहा। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आज हरियाणा आगे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले ने पूरी दुनिया में अपनी विशेष साख कायम की हुई है। 

सूरजकुंड मेला अनोखा है, क्योंकि यह भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है। सूरजकुंड मेले का विचार हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों और विभिन्न देशों के शिल्पकारों, कारीगरों, संगीतकारों, कलाकारों व अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक माहौल देना है। 

आज हरियाणा की गिनती देश के तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में होती है। सूरजकुंड मेला इस प्रदेश के गौरवमयी आयोजनों में से एक है। इस अवसर पर सेवा का अधिकार आयोग चंडीगढ़ के मुख्य आयुक्त डा. महावीर सिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, डीसी विक्रम सिंह, सूरजकुंड मेला प्रशासक यूएस भारद्वाज, हरिवंद्र सिंह, राजेश शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद रहें।