नरेंद्र मोदी ने एएनआर को भारत का गौरव बताया
नागार्जुन अक्किनेनी और परिवार से मुलाकात
5 Dariya News
नई दिल्ली 07-Feb-2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री अक्किनेनी नागेश्वर राव को भारत का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी शानदार प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों को उत्साहित करती रहेंगी। प्रधानमंत्री ने श्री नागार्जुन अक्किनेनी और उनके परिवार से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की।
एक्स पर श्री नागार्जुन अक्किनेनी की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा: “नागार्जुन गारू और उनके परिवार से मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई। एएनआर गारू भारत का गौरव हैं और उनकी शानदार प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों को उत्साहित करती रहेंगी।”