नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई
माँ गंगा का आशीर्वाद मांगा
5 Dariya News
प्रयागराज 05-Feb-2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रयागराज में महाकुंभ का दौरा किया और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में उन्होंने लिखा: “प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हुआ। संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों अन्य लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया। माँ गंगा सभी को शांति, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और सद्भाव का आशीर्वाद दें।”