5 Dariya News

भाजपा के नेतृत्व में चंडीगढ़ और अधिक प्रगति की ओर बढ़ेगा : संजय टंडन

भाजपा नेता संजय टंडन ने हरप्रीत कौर बबला को चंडीगढ़ की मेयर चुने जाने पर दी बधाई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-Jan-2025

भाजपा नेता संजय टंडन ने चंडीगढ़ की नवनिर्वाचित मेयर हरप्रीत कौर बबला को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्ति की भाजपा समर्थित मेयर बनने से चंडीगढ़ और अधिक प्रगति की ओर बढ़ेगा। चंडीगढ़ में भाजपा समर्थित मेयर बनना जनता का विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में चंडीगढ़ नगर निगम अपना पूरा योगदान देगा। 

चंडीगढ़ में स्वच्छता अभियान से संबंधित कार्यक्रमों के साथ केंद्र की योजनाओं को सीधा लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को विकसित करने में केंद्र सरकार का पूरा फोकस है, अब केंद्रीय योजनाओं का जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा। पिछले एक साल में विपक्षी दल आप का मेयर था, जिससे चंडीगढ़ के विकास की रफ्तार न केवल धीमी थी, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाएं भी सिरे नहीं चढ़ पाई थी। 

अब भाजपा का मेयर होने से केंद्रीय योजनाओं को त्वरित लागू कर उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा और केंद्र से अतिरिक्त फंड की भी मांग की जाएगी।।