5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

5 Dariya News

नई दिल्ली 30-Jan-2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; "आज राजघाट पर पूज्य बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।"