सीजीसी झंजेरी ने ग्रामीण समुदायों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
5 Dariya News
मोहाली 30-Jan-2025
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मोहाली, झंजेड़ी की नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाते हुए गुरुद्वारा साहिब, चुन्नी कलां में एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर बारह गांवों के निवासियों को निःशुल्क एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया गया था।
इस सामाजिक कल्याण पहल के दौरान, संबंधित गांवों के निवासियों को व्यापक चिकित्सा जांच, मुफ्त दवाएं और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनंत छतवाल, जनरल फिजिशियन, लीना गर्ग परिवार परामर्श विशेषज्ञ, डॉ. प्रगति गोदारा पोषण विशेषज्ञ, डॉ. नवीन शर्मा ऑप्टोमेट्रिस्ट विशेषज्ञ, डॉ. गगनदीप सचदेवा हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. पंकज जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डा. शीतल भारद्वाज स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. नवनीत कौर एक नेत्र विशेषज्ञ थीं।
इस जन कल्याणकारी प्रयास के माध्यम से लोगों को न केवल तत्काल चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हुईं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा, पोषण और पुरानी बीमारियों के प्रबंधन के बारे में जागरूकता भी फैली। सी जी सी मोहाली झंजेड़ी के एम डी अर्श धालीवाल ने कहा कि इस शिविर की सफलता सी जी सी के प्रयासों के कारण है।
यह मोहाली की सामाजिक जिम्मेदारी और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिसमें नया सवेरा फाउंडेशन का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। जिसमें पूरे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। अर्श धालीवाल ने कहा कि सी जी सी मोहाली भविष्य में भी लोगों के लिए ऐसे कल्याणकारी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।